बाबा रामदेव ने संपत्ति का ब्यौरा दिया लेकिन कमाई नहीं बतायी

हरिद्वार । आखिरकार लंबे समय से प्रतिक्षित बाबा रामदेव की संपत्ति का ब्यौरा मीडिया के सामने प्रस्तुत हुआ। बाबा रामदेव ने अब से थोड़ी देर पहले हरिद्वार में मीडिया के सामने अपनी संपत्ति के बारे में खुलासा किया। पहले तो उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो फौज तैयार करेगें , को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वो इस बात से काफी दुखी है।

कंपनी की कमाई नहीं बतायी

उसके बाद उनके प्रवक्ता बालकृष्णन ने कहा कि उनकी ट्रस्ट ने 17 साल में 1177 करोड़ कमाये है। जिसमें 426 रूपये की पूंजि है। ये आंकड़े उनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्द्ध है। हालांकि उन्होंने अपनी कंपनी और उसकी आय़ पर चुप्पी साध ली और तो और बार-बार कंपनी के नंबर पूछे जाने पर बाबा और बालकृष्णन बीच में ही प्रेस वार्ता छोड़कर चले गये।

ट्रस्ट की वेबसाइट

बालकृष्णन ने अपने पासपोर्ट के प्रश्न पर कहा कि उनके पास जो पासपोर्ट है वो एकदम सही है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, वो ईमानदारी से अपने देश के लिए लड़ते रहेगें। बालकृष्ण ने जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक पतंजलि योग पीठ की कुल कैपिटल वैल्यू 249.63 करोड़ रूपए है और इस संस्था ने पिछले 17 सालों में सामाजिक कार्यो पर 685.25 करोड़ रूपए खर्च किए हैं।

बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि योगपीठ की कैपिटल वैल्यू 164.0 करोड़ है जबकि ट्रस्ट ने 53 करोड़ 92 लाख रूपए जनसेवा के कार्यो पर खर्च किए है। उन्होंने कहा कि भारत स्वभिमान ट्रस्ट की कुल वैल्यू 9 करोड़.97 लाख रूपए है जबकि इसने 11 करोड़ 11 लाख रूपए सामाजिक कार्यो पर खर्च किए हैं। लेकिन दोनो ही लोग कंपनी के नाम पर चु्प्पी साध कर चलते बनें।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+