हावड़ा में एसी फटने से कपड़ा फैक्‍ट्री में आग

A cloth factory catches fire in howrah state of west bengal as a air condition turn into bomb.
हावड़ा। हावड़ा में गुरुवार को कपड़ा फैक्‍ट्री में लगा एक एसी बम की तरह फटा। एसी में ब्‍लास्‍ट होने की वजह से कपड़ा फैक्‍ट्री में आग लग गई। 2 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से कपड़ा फैक्‍ट्री में करोड़ों का नुकसान हो गया। अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक कपड़ा बनाने वाली एक फैक्‍ट्री में लगे एक एसी में अचानक ब्‍लास्‍ट हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में आग फैल गई। बामुश्किल वहां काम करने वाले लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।

आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों को 2 घंटे लग गए। आग की वजह से बिल्डिंग में पड़ा करोड़ों रुपयों का कपड़ा जलकर राख हो गया। हालांकि एसी में ब्‍लास्‍ट किस वजह से हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि फैक्‍ट्री में हुआ ब्‍लास्‍ट इतना तेज था मानो जैसे कोई बम फटा हो। इसके बाद एकदम भगदड़ मच गई।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+