छत्‍तीसगढ़ में माओवादी हमले में 5 जवान शहीद

5 soldier killed in a moist attack in narayanpur camp of chattisgarh.
छत्‍तीसगढ़। माओवादियों ने बृहस्परतिवार सुबह राज्‍य सशस्‍त्र पुलिस के कैंप पर धावा बोल दिया। इस हमले में 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। यह कैंप जिला नारायणपुर में लगा हुआ है। हमले में घायल एक जवान ने अस्‍पताल में दम तोड़ा। यह जिला छत्‍तीसगढ़ में माओवादियों का गढ़ माना जाता है।

पिछले साल भी इस इलाके में माओवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 26 जवानों को घात लगाकर मार डाला था। इसके बाद इस इलाके को माओवादियों से मुक्‍त कराने और जवाबी कार्रवाई के लिए यहां सेना का कैंप लगाया था। हाल ही में सरकार ने इस इलाके के 750 वर्ग किलोमीटर को अधिग्रहित कर यहां आर्मी कैंप लगवाया था। माओवादी इस इलाके में सेना के कैंप लगाने का विरोध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने बताया कि हमें आशंका है कि माओवादियों ने बड़ी संख्‍या में झारघाटी में लगे कैंप पर हमला किया था । उन्‍होंने यह भी बताया कि माओवादियों ने कैंप में से हथियार भी लूटे हैं। घटना बृहस्परतिवार सुबह लगभग सात बजे की है जब यह जवान कैंप के पास ही मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास का कहना है कि यह जवान झाराघाटी में हाल ही में स्थापित किए गए कैंप में तैनात थे. घटना बृहस्परतिवार सुबह लगभग सात बजे की है जब यह जवान कैंप के पास ही मौजूद थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+