हरियाणा :मंत्रियों की गिरफ्तारी की मांग पर 4 घंटे जाम

4 hours of traffic jam in haryana for demanding the arrest of ministers.
करनाल। गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच एवं सैन समाज एकता मंच के पूर्व जिला प्रधान कर्मसिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर बुधवार को फिर से करनाल के घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक जाम रहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ आंदोलनकारियों की झड़प भी हुई।

बुधावर सुबह सैन समाज एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह नंबरदार, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष कलावती, वरिष्ठ उपप्रधान चेतन आंदन, रामभज, राममेहर सहित बड़ी संख्या में लोग घंटाघर चौक पर पहुंच गए। उनकी मांग थी कि कर्म सिंह की हत्या के लिए परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन व संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा आरोपी है, इसलिए दोनों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती है, वे मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। एसपी राकेश आर्य पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया मगर इसी दौरान आंदोलनकारियों की एसपी के साथ भी गर्मागर्मी हो गई। उसके बाद एसपी वहां से चले गए। कुछ समय बाद मामले के हल के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई।

प्रशासन व कमेटी सदस्यों के बीच वार्ता हुई। वार्ताकार आंदोलनकारियों के पास गए और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। कमेटी की पहल पर आंदोलनकारियों ने प्रशासन के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाती है ते ठीक है, वरना वे फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे।

प्रशासन ने उन्हें 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और दोपहर करीब ढाई बजे जाम खोल दिया और मृतक के परिजन व सैन समाज के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गए। उधर ओमप्रकाश जैन व जिलेराम शर्मा दोनों ने ही अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। दोनों का कहना है कि उन पर कर्म सिंह से पैसे लेने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे भी बेबुनियाद हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+