अन्ना को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनशन की इजाजत

पर अन्ना टीम के सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के इस कृत्य पर दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार हमें जंतर-मंतर पर अनशन करने के लिए इजाजत दे या न दे हम लोग वहां अनशन करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और पुलिस धारा-144 लगाकर इस अधिकार को नहीं छीन सकती।
केजरीवाल ने कहा कि हम लोग जंतर-मंतर जाने की कोशिश करेंगे और पुलिस उन्हें जहां भी रोकेगी, रुक जाएंगे और गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी जंतर-मंतर आएं और शांति से प्रदर्शन करें। आपको बता दें कि सरकार के कड़े रूख के बाद भी योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थकों पर हुए पुलिसिया जुल्म के खिलाफ अन्ना हजारे 8 जून को जंतर मंतर पर अनशन करने पर अडे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications