एक सप्‍ताह के भीतर पाकिस्‍तान में दूसरा ड्रोन हमला, 15 आतंकी ढेर

US drone strikes kill 15 in Pakistan
पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में सोमवार तड़के हुए ड्रोन हमले में खुफिया अधिकारियों ने 15 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। मालूम हो कि कबायली इलाके में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा ड्रोन हमला है। शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले में अमेरिका का दूसरा मोस्‍ट वांटेड आतंकवादी इलियास कश्‍मीरी की मौत हो गई थी।

खुफिया अधिकारी का दावा है कि हमला पहाड़ों के पास वना में एक उग्रवादी के घर पर किया गया। एक अन्य खुफिया अधिकारी ने बताया कि 15 आतंकी मारे गए हैं और वह सभी पंजाबी तालिबान के थे। उल्‍लेखनीय है कि पंजाबी तालिबान उन लोगों को कहा जाता है जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हैं। पाकिस्तानी तालिबान अल कायदा से जुड़ा गुट है और ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद गुट के पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों पर हमले तेज हुए हैं।

मानव रहित ड्रोन विमानों से हमले पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में बड़े मतभेदों का कारण रहा है। शुक्रवार को ही वना में किए गए ड्रोन हमलों में कई आतंकियों के मरने का दावा किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि उन्हें '98 फीसदी विश्वास' है कि इलियास कश्मीरी इन हमलों में मारा गया है। कश्मीरी को 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड समझा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+