बाराबंकी के ज्ञान प्रकाश ने यूपी बोर्ड में किया टॉप

सोमवार की दोपहर जारी हुए इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष उम्मीद से कुछ बेहतर रहे। वर्ष 2011 का परीक्षा परिणाम 84.14 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में जिलो में अमेठी अव्वल रहा जबकि फिरोजाबाद फिसड्डी रहा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दोपहर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मैरिट सूची में टॉप करने वाला छात्र एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र का रहा। राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी के ज्ञान प्रकाश वर्मा ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अमेठी जिले में परीक्षा परिणाम 91.93 प्रतिशत रहा और खूब छात्रों ने परीक्षा पास की।
परीक्षा परिणाम में लखनऊ का स्थान 14 रहा जबकि दूसरे स्थान पर महाराजगंज, तीसरे स्थान पर अम्बेडकर नगर रहा। परीक्षा आयोजित करने वाले जिले इलाहाबाद का स्थान दसवां रहा।
उधर कभी प्रथम दस में नाम दर्ज करने वाले कानपुर का स्थान 48 नम्बर पर पहुंच गया। परीक्षा परिणाम जानने वाले सवेरे से ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। किसी ने मोबाइल का सहारा लिया तो किसी इन्टरनेट के माध्यम से परीक्षा परिणाम जाना।












Click it and Unblock the Notifications