दिल्ली: आग की सूचना पर गो एयर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कम्प मच गया जब आग की सूचना पर गो एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। विमानन कंपनी गो एयर के एक विमान को सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसमें आग लगने की खबर के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातस्थिति में उतारा गया। यह जहाज दिल्ली से बैंगलुरु जा रहा था। id="toptextpromo">दिल्ली
अग्नि शमन सेवा के निदेशक एके शर्मा ने बताया, हमें सोमवार सुबह 9.52 बजे हवाई अड्डे पर गोएयर विमान के आपातस्थिति में उतरने की खबर मिली। उन्होंने बताया, हमें विमान में आग की खबर मिली थी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद तीन दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। इस वक्त स्थिति नियंत्रण में है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यात्रियों
को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व में बैंगलुरु हवाईअड्डे पर हाईएलर्ट घोषित किया गया था। जहाज में बम रखने और हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी देने के बाद ऐसा किया गया था।











Click it and Unblock the Notifications