2 जी घोटाला : कनिमोझी के लिए करूणानिधि ने कांग्रेस को कोसा

DMK chief M Karunanidhi on Sunday alleged that the Center had a role in Kanimozhi’s arrest.
चेन्नई। राजनीति में कौन किसका सगा और कौन किसका दुश्मन कहा नहीं जा सकता है। कल तक यूपीए को बाल-बाल बचाने वाले तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने अचानक अपना रूख बदलते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। डीमएके प्रमुख ने कहा कि 2 जी घोटाले में मेरी बेटी कनिमोझी केन्द्र सरकार की वजह से फंसी है। केन्द्र सरकार के बहकावे में आकर मेरी बेटी 2 जी झांसे में आ गयी है।

हम समझ ही नहीं पाये। चूंकि अभी ये मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए इस मु्द्दे पर कुछ भी कहना गलत होगा। करूणानिधि ने ये बातें रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है।

आपको बता दें कि करणानिधि की बेटी और राज्यसभा सासंद कनिमोझी की क्लैगनार टीवी में हिस्सेदारी है। क्लैगनार के ऊपर 2 जी स्पैक्ट्रम खरीदवाने के लिए 200 करोड़ रूपये का घूस लेने का आरोप है। फिलहाल कनिमोझी अपनी टीवी के एमडी के साथ तिहाड़ जेल में हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में मुंह की की खाने के बाद करूणानिधि ने इस तरह पहली बार जनता के बीच आकर बयानबाजी की है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+