एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार को दिए हर्जाना देने के निर्देश

रघुवीर नगर के गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में 17 साल के पप्पू का 17 जनवरी, 2010 को हर्निया का ऑपरेशन किया गया था।
आपरेशन के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पाया कि किशोर ने डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जीवन खो दिया है।
जांच में पाया गया कि सर्जरी के बाद उसके शरीर के अंदर लगातार खून बह रहा था। इसके बावजूद डाक्टरों ने कुछ भी नहीं किया। आयोग ने कहा कि डाक्टरों की लापरवाही के लिए हर्जाना देना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications