उत्‍तराखंड: स्‍कार्पियो खाई में गिरी, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Six persons, including a child and a woman, were killed when the Scorpio, in which they were traveling, fell into a gorge on the Chakrata-Tiuni road this morning.
देहरादून। देहरादून के चकराता इलाके में तेज रफ्तार स्‍कार्पियो सड़क किनारे खाई में गिर गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में एक मासूम बच्‍चा और एक महिला भी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा से स्‍कार्पियो पर सवार छह लोग चकराता से त्यूणी जा रहे थे। स्‍कार्पियो की रफ्तार तेज थी और मोड़ के पास वह अनियंत्रित हो गई। चालक ने काफी संभालने की कोशिश की मगर स्‍कार्पियो सड़क किनारे करीब एक हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी।

गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरु कर दिया और सभी शवों को बाहर निकाल कर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+