लखनऊ की जीत दिलाएगी दिल्‍ली का सिंहासन: गडकरी

BJP National secretory Nitin Gadkari admitted that victory over Lucknow will lead our party to do well in Center.
भारतीय जनता पार्टी को यह बात समझ आने लगी है कि अगर उसे दिल्‍ली के सिंहासन पर कब्‍जा करना है तो पहले लखनऊ फतह करना होगा। शुक्रवार से लखनऊ में शुरू हुई दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए गडकरी ने कहा लखनऊ जीतो दिल्‍ली भी जीत जाएंगे।

गडकरी ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा के चुनावों में अब ज्‍यादा समय नहीं बचा है। पार्टी को यहां जीत हासिल करने के लिए जमीनी लेवल पर काम करने की जरूरत है। यहां अगर जीत मिलती है तो हम केंद्र में भी परचम लहरा सकते हैं।

अपने पार्टी सदस्‍यों और कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि दिल्‍ली की जीत का रास्‍ता लखनऊ से होकर जाता है। उन्‍होंने कहा कि हम 2014 में केंद्र में तभी कब्‍जा जमा सकते हैं अगर यूपी में 2012 में होने वाले चुनावों में जीत हासिल करते हैं।

गडकरी ने यूपी में किसी पार्टी से गठबंधन करने से भी इनकार किया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी यहां अपनी दम पर बहुमत में वापसी करेगी। उन्‍होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर दोहरे मापदंड का भी आरोप लगाया।

घोटालों के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार को घोटालों की जिम्‍मेदारी लेनी चाहिए। सरकार खुद को इससे बचा नहीं सकती है। उन्‍होंने कहा कि यूपीए ने देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को भी अपने इशारे पर चलाया है। उन्‍होंने कहा कि इन घोटालों की जांच होनी चाहिए। सच जनता के सामने आना चाहिए।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+