दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में एक था आतंकी इलियास कश्‍मीरी

Ilyas Kashmiri: One of the most dangerous man of world
दुनिया के नंबर वन आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद भारत के लिये सबसे बड़ा खतरा बन चुका इलियास कश्‍मीरी का भी आज अंत हो गया। पाकिस्‍तान की तरफ से अब इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है। पाकिस्तान के कबालयी इलाके उत्तरी वज़ीरिस्तान में अमरीकी ड्रोन विमानों के हमले में 9 चरमपंथी मारे गए हैं जिसमें इलियास कश्मीरी का भी नाम बताया जा रहा है। आपको यह बात तो पता ही होगा कि इलियास कश्मीरी चरमपंथी गुट हरकत उल जेहाद अल इस्लामी का प्रमुख था और हाल ही में पाकिस्तान के कराची में मेहरान नौसेना अड्डे पर हुए हमले का मास्टर माइंड क़रार दिया गया था।

मगर क्‍या आपको पता है कि इलियास कश्‍मीरी दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में से एक था। अगर नहीं पता है तो हम आपको बताते हैं। भारत विरोधी पाकिस्तानी आतंकी समूह के प्रमुख इलियास कश्मीरी को तीन महाद्वीपों के आतंक विरोधी संगठनों के अधिकारियों ने दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में से एक माना था।

उसकी एक आंख खराब थी और वह पतली दाढ़ी रखता था, उसकी एक अंगुली भी नहीं थी। वह पतले काले कांच वाला चश्मा पहनता था। उसके बेहद कम फोटोग्राफ मौजूद हैं। एक समय में अधिकारियों का कहना था कि यदि ओसामा बिन लादेन अलकायदा के लिए आध्यात्मिक नेता है और मिस्त्र का अल जवाहिरी दार्शनिक है तो कश्मीरी संगठन का सैन्य दिमाग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+