ड्रोन हमले में ढेर हुआ भारत का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकी इलियास कश्मीरी

आपको बताते चलें कि मेहरान नौसेना अड्डे पर हुए हमले में 11 लोग मारे गए थे। अमरीकी विदेश मंत्रालय हरकत उल जेहाद अल इस्लामी को भारत और पाकिस्तान में हुए कई चरमपंथी हमलों का ज़िम्मेदार समझता है जिसमें 2006 में कराची में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पर हमला भी शामिल है। पिछले हफ्ते अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा के बाद अमरीका और पाकिस्तान ने वरिष्ठ चरमपंथी नेताओं को निशाना बनाने के लिए एक साझा दल का गठन किया था।
उन चरमपंथियों ने अल-क़ायदा के नेता अमन अल ज़्वाहिरी, अत्तिया अब्दुर्रहमान, तालिबान नेता मुल्ला उमर, सिराज हक़्क़ानी और इलियास कश्मीरी शामिल हैं। इलियास कश्मीरी आतंक की 313 ब्रिगेड का मुखिया है। वो इंसान जो भारत में हमले की खुलेआम धमकी दे देता रहा। इलियास कश्मीरी वही आतंकी है जिसके इशारे पर अमेरिका में गिरफ्तार आतंकवादी हेडली भारत के शहरों की रेकी की थी। इलियास कश्मीरी का नाम एफबीआई ने बार-बार अपनी चार्जशीट में लिखा है। हेडली को आतंक के लिए पैसा भी कश्मीरी ही दिलवाता था।
अक्सर गहरे रंग का चश्मे पहनने वाला इलियास कश्मीरी पश्चिमी देशों पर आतंकी हमलों की साजिश रचने में जुटा रहता था। उल्लेखनीय है कि 26/11 में मुंबई में हुए हमले में भी इलियास कश्मीरी का नाम आया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय हरकतुल जिहाद अल इस्लामी को भारत और पाकिस्तान में हुए कई आतकंवादी हमलों का जिम्मेदार मानता है। अमेरिका ने हाल में जिन 5 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट पाकिस्तान को सौंपी थी उसमें भी इलियास कश्मीरी का नाम था।
उत्तरी वज़ीरिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी उर्दू को बताया कि शनिवार देर रात वाना से क़रीब 20 किलोमीटर दूर लमन इलाक़े में अमरीकी ड्रोन विमानों ने चरमपंथियों के उस समय निशाना बनाया जब वे चाय पी रहे थे। उन्होंने बताया कि हमले में 9 चरमपंथी मारे गए जिसमें हरकत उल जेहाद अल इस्लामी के इलियास कश्मीरी के मारे जाने की भी ख़बर मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ चरमपंथियों ने उन्हें बताया कि मरने वालों में इलियास कश्मीरी भी हैं जो हमले से आधा घंटा पहले ही उस इस इलाक़े में पहुंचा था।
;











Click it and Unblock the Notifications