सरकार देगी पीपीएफ के बंद खातों पर 8% ब्याज

असल में परिपक्व अवधि से आगे बने रहने वाले एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के पीपीएफ पर संशय की स्थिति थी। इसी को दूर करते हुए वित्त मंत्रालय ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि 13 मई 2005 के बाद परिपक्व हुए तथा अंशधारक द्वारा सात दिसंबर 2010 से पहले बंद कर दिए गए पीपीएफ (अविभाज्य हिंदू परिवार) खातों पर आठ फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने मई 2005 में इस तरह के खाते खोलने पर रोक लगा दी थी और इनके खाते बंद करने के लिए नियम बनाए थे। पीपीएफ 15 वर्ष की छोटी बचत योजना है लेकिन सरकार ने इसके अंशधारकों को अपने खातों की अवधि पांच साल बढाने की अनुमति दी थी।












Click it and Unblock the Notifications