चार पूर्व जज सीबीआई कोर्ट में हुए पेश

सीबीआई की विशेष कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश डा. एके सिंह के समक्ष पीएफ घोटाले के आरोपी पूर्व जिला जज आरपी यादव, अरुण कुमार, आरएस चौबे और एके सिंह पेश हुए।
इस केस में शामिल पूर्व जिला जज एके सिंह के पुत्र अभिषेक गौतम भी पेश हुए। दो पूर्व जिला जज आरपी मिश्रा और आरएन मिश्रा कोर्ट में पेश नहीं हुए। इनके वकीलों ने हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की।
कोर्ट ने इस केस की सुनवाई छह जुलाई को होगी। केस में 70वां अंतिम आरोपी श्रवण कुमार फरार चल रहा है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications