दिल्ली: रिश्वत लेने का आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

ऑफिस की ओर से जवाब मिला कि यह फाइल कहीं गुम हो गई है , लिहाजा अभी इसका जवाब नहीं दिया जा सकता। इसी बीच 30 मई को खत्री विभाग के विकास भवन स्थित ऑफिस पहुंच गए। वहां इस मामले से संबंधित क्लर्क प्रिय रंजन सिन्हा ने उनसे कहा कि इस आरटीआई का जवाब देने वाली फाइल उन्हीं के पास है। यदि तुम्हें इसका जवाब चाहिए तो दो हजार रुपये देने होंगे।
खत्री ने कहा कि अभी मेरे पास इतने रुपये नहीं है , मैं थोड़ी देर में रुपये लेकर तुम्हारे पास आता हूं। इसके बाद खत्री फौरन दिल्ली सरकार के एंटी करप्शन ब्रांच में चले गए और वहां जाकर इसकी शिकायत की। जिसके बाद सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications