शाभित हत्‍याकांड: सुलझते-सुलझते और उलझ गई गुत्‍थी

Shobhit's murder case: One detained, but no headway
दिल्‍ली। वसंत कुंज नार्थ इलाके में इंजीनियरिंग के छात्र शोभित मोदी की हत्या की गुत्थी सुलझते-सुलझते और उलझ गई है। स्पेशल स्टाफ ने शक के आधार पर कुसुमपुर पहाड़ी से दीपक पहाड़ी को हिरासत में लिया था। पुलिस को पूरा भरोसा था कि शोभित को दीपक ने ही मारा है, लेकिन उससे साक्ष्य बरामद न होने, हत्या की बात कुबूल न करने व अन्य कई कारणों से पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा। अब पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है, जिससे हत्याकांड सुलझ सके।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई सारे तथ्यों की जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची थी, कि शोभित मोदी की हत्या दीपक पहाड़ी ने ही की है। इसके बाद उसे बीते शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी, शोभित मोदी की हत्या के बाद वह कानपुर या मेरठ भाग गया था, जिससे शक और गहरा गया था। दीपक पहले वसंत कुंज इलाके में झुग्गियों में रहता था। कुछ सालों से वह डीएलएफ मॉल के पीछे स्थित कुसुमुपर पहाड़ी में रह रहा है। यहां दीपक मलिक नामक एक अपराधी भी रहता है। शुरू में यह अफवाह फैली थी, कि शोभित मोदी की हत्या दीपक मलिक ने ही की है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, लेकिन अगले दिन दीपक पहाड़ी के नाम की जानकारी मिली।

हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस बरामद करने में असमर्थ रही। ऐसे में अब इस केस को खोल पाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर हो सकता है, क्योंकि केवल इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। मालूम हो कि पांच मई की रात वसंत कुंज के सी-6 निवासी शोभित मोदी (20) की उसके घर के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। शोभित फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था। कोई सुराग नहीं मिलने पर 23 मई को पुलिस कमिश्‍नर बीके गुप्ता ने हत्या आरोपी का सुराग बताने वाले को 50 हजार इनाम देने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+