वाराणसी में रेलवे लाइन पर दो शव बरामद

सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ रेलवे लाइन क्षेत्र के पास एक युवक का शव मिला। इससे कुछ दूरी पर एक युवती का शव पड़ा हुआ था। शव को देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से युवक की शिनाख्त करवानी शुरू की। काफी देर के बाद पता चला कि मरने वाले का नाम मनोहर है और वह रसूलगढ़ निवासी चुन्नी लाल यादव को बेटा है। पुलिस ने चुन्नी लाल को बुलवाया तथा मनोहर के मरने के कारणों का पता लगाने का प्रयास करने लगी। उधर काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक मनोहर की पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। तब से मनोहर शराब का सेवन करने लगा था। शराब के नशे में ही उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस युवती का संबंध भी मनोहर से जोडऩे का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उसके हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा जिससे वह कह सके कि मनोहर का युवती से कोई स बंध था। पुलिस ने आत्म हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications