दिल्ली, चेन्नई ज़ोन के सीबीएसई दसवीं के परिणाम घोषित

ग्रेड सर्टिफिकेट जल्द ही सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी कर दिया जायेगा। जिसके आधार पर छात्र ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे। ग्रेड प्रणाली के चलते कोई भी स्कूल अपने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची जारी नहीं कर सका। हालांकि छात्रों में काफी उत्साह दिखा।
सीबीएसई के मुताबिक पंचकुला, अजमेर और इलाहाबाद रीजन के परिणाम 2 जून को शाम 4 बजे घोषित किये जायेंगे। वहीं गुवाहाटी व भुवनेश्वर के परिणाम 4 जून को सुबह 10 बजे घोषित होंगे। पटना ज़ोन के परिणामों की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications