बाबा रामदेव से बहुत जल्द मिलेगें प्रणव मुखर्जी

Baba Ramdev
नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने अनशन का ऐलान क्या किया दिल्ली की सरकार में भूचाल आ गया है। आम हो या खास सरकार का हर नेता बाबा रामदेव को अपनी तरह से समझाने में जुटा है। इसी बीच खबर आ रही है कि बाबा रामदेव से वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी कभी भी मिल सकते हैं। गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने देश में फैले भ्रष्ट्राचार के खिलाफ 4 जून से सत्याग्रह करने का ऐलान कर दिया है। जिसको रोकने के लिए सरकार ने वित्त मंत्री का चुनाव किया है और बाबा रामदेव से मिलने को कहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये मुलाकात किसी भी वक्त हो सकती है।

इन सब के पीछे राजनीति के जानकारों का मानना है कि सरकार इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही है। अन्ना हजारे की हड़ताल के बाद वो बुरी तरह से डरी हुई है। उसे डर है कि अन्ना की तरह बाबा रामदेव की भूख हड़ताल पर भी हंगामा ना खड़ा हो जाये। खबर ये भी आ रही है कि बाबा रामदेव के सत्याग्रह में करीब 1 करोड़ लोग हिस्सा लेगें।

आपको बता दें कि बाबा रामदेव ने ये भी कहा है कि उनके इस सत्याग्रह में अन्ना हजारे भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि लोकपाल विधेयक पर उनके और अन्ना के ख्यालतों में कुछ अंतर है। अन्ना की तरह बाबा रामदेव नहीं चाहते कि लोकपाल बिल में प्रधानमंत्री और चीफ जस्टीस की भूमिका हो। उनका मानना है कि दोनों को इस बिल के दायरे से दूर रखना चाहिए।

इस विषय पर स्टार न्यूज पर बातचीत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये जनतंत्र है, हर किसी को अपने विचार प्रकट करने का हक है। जरूरी नहीं कि वो जो सोचते हैं, वैसा ही हम भी सोचें। लेकिन हां ये लड़ाई भ्रष्ट्राचार के खिलाफ है, इसलिए हम भी बाबा रामदेव के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+