गहरे मतभेदों के साथ खत्म हुई लोकपाल बैठक

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। लोकपाल विधेयक को लेकर गठित केंद्रीय मंत्रियों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों की संयुक्त समिति की बैठक सोमवार को गहरे मतभेदों के साथ खत्म हुई। सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर नहीं है।

तीन घंटे तक चली दस सदस्यों की इस बैठक के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाला ने कहा, 'सरकार प्रधानमंत्री, सासंदों और संयुक्त सचिवों से नीचे के अधिकारियों को प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के दायरे से दूर रखना चाहती है, जो कि हमें स्वीकार नहीं है।'

केजरीवाल ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जानना चाहते हैं कि क्या सरकार का भी यही मानना है या सिर्फ संयुक्त समिति में शामिल पांच मंत्रियों की राय है।' लोकपाल विधेयक संयुक्त समिति की बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी, पी. चिदम्बरम, एम. वीरप्पा मोइली, सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल शामिल हैं।

सरकार की तरफ से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मतभेदों को कम बताते हुए कहा कि सरकार मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+