Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 June: भारत vs आयरलैंड में कौन जीता टॉस? टीम इंडिया के लिए करो या मरो की जंग
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंटरनेशनल क्रिकेट हर दिन नया होता है और पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ता होता है। भारतीय टीम को भी पिछली हार से आबे बढ़ते हुए आज आयरलैंड के खिलाफ बेलफ़ास्ट में दूसरे टी20 के दौरान अच्छा करना होगा।
आयरलैंड के पास घरेलू सरजमीं पर खेलने का अनुभव है, जो पिछले मैच में भी काम आया था और आज भी आएगा। टीम इंडिया की खराब बैटिंग हार का कारण रही थी। जिसे आज सुधारने का प्रयास जरूर किया जाना चाहिए।

श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश है। आईपीएल में वह खासे सफल रहे हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
IND vs IRE: टॉस किसने जीता?
भारत ने टॉस जीता और इस मैच में पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। उन्होंने पिछले मैच में भी ऐसा ही किया था, लेकिन अंत में वे मैच हार गए। सूर्यांश और प्रिंस यादव भारत के लिए अपना T20I डेब्यू कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए। उन्हें इंग्लैंड सीरीज़ का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, श्रेयस अय्यर के इस फ़ैसले से फ़ैन्स निराश हुए होंगे।
भारतीय टीम के लिए पिछले मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने तेज फिफ्टी जमाई थी, जो एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है। अन्य बल्लेबाजों को अपना काम बखूबी करने की आवश्यकता है, तभी बात बनेगी। टीम इंडिया को यह अच्छी तरह याद है कि आज हारने पर इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी मौजूद
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलर्ड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।












Click it and Unblock the Notifications