आने वाले दस दिनों में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम

Indian Oil Corp (IOC), country's biggest refiner, may raise petrol rates again by Rs 1.35 per liter as the fuel is still being sold below market rates, chairman RS Butola said.
दिल्‍ली। अगर आपके दिमाग में यह बात चल रही हो कि आने वाले कुछ समय में आपको महंगाई से राहत मिल जायेगी तो आप गलत फ‍हमी के शिकार हो रहे है। आपकों बता दें कि आने वाले दस दिनों में एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने वाला है। तेल की बड़ी सार्वजनिक कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ा सकती है।

कंपनी को लागत से कम दाम पर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री से दैनिक 261 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। कंपनी के चेयरमैन का कहना है कि जून के महिने में पेट्रोल को दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक 15 मई को दामों में पांच रुपए की बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी को भारी घाटा हो रहा है।

कंपनी का कहना है कि पेट्रोल पर सरकार की तरफ से किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलने की वजह से दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। मालूम हो कि 15 मई को ही पेट्रोल के दाम में 5 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी। जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। वहीं आईओसी ने इशारा किया है कि वो अगले 10 दिनों में पेट्रोल के दाम में एक रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+