तीन साल बाद भी बेनतीजा ही रही भारत-पाक की सियाचिन मुद्दे पर वार्ता

Indo-Pak talks end, no deal on Siachen
दिल्‍ली। सियाचिन मसले पर भारत और पाकिस्‍तान के रक्षा सचिवों की दो दिवसीय वार्ता (30 मई और 31 मई) को हुई बातचीत के बाद दोनों देशों ने मौजूदा वार्ता प्रक्रिया का स्‍वागत किया है। सीधे शब्‍दों में कहें तो सियाचिन में सेना की उपस्थिति को कम करने के सिलसिले में भारत और पाकिस्तान के रक्षा सचिवों की मुलाकात नई दिल्ली में मंगलवार को खत्म हो गई।

एक साझा बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने अपने पक्ष सामने रखे लेकिन समाधान के तौर पर किसी भी सुझाव पर सहमति नहीं बन सकी है। भारतीय मीडिया के मुताबिक दोनों देश अपने पुराने रवैये से हटने को तैयार नहीं हैं। हालांकि भारत के रक्षा मंत्रालय अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्टों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

मालूम हो कि सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचा जंग का मैदान माना जाता है और ये पाकिस्तान और भारत प्रशासित कश्मीर से सटा हुआ है।
संयुक्त बयान में कहा गया है, दोनों देशों ने अपना-अपना पक्ष रखा और सियाचिन के मसले हल करने के लिए अपने सुझाव पेश किए। दोनों देश इस विषय पर आगे भी सार्थक बातचीत जारी रखने के लिए सहमत हुए हैं। अगली बैठक इस्लामाबाद में होगी,जिसकी तारीख़ दोनों देश मिलकर बाद में तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+