भारत में होंगे धमाके ही धमाके क्योंकि सीमापर से घुस आये हैं 40 आतंकी

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर धमाका, फिर दिल्ली के मशहूर गार्गी कॉलेज के सामने बम रखना। ये संकेत अच्छे नहीं है। सवाल उठते हैं कि कहीं ये उन 40 चेहरों की करामात तो नहीं। लिहाजा कश्मीर से दिल्ली तक सुरक्षा सख्त कर दी गई है। महानगरों में तमाम मॉल्स और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। देश के अहम ठिकानों पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अभी सूचना अस्थायी है लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक 30-40 आंतकियों को घुसपैठ करने में सफलता मिली है। राज्य और केंद्र की जांच एजेंसियों ने घुसपैठ से जुड़ी सूचना को मुहैया करवाया है। हालांकि सेना मुख्यमंत्री के इस बयान से इत्तिफाक नहीं रखती कि घाटी में 30-40 आतंकियों ने घुसपैठ की है। लेकिन वो ये जरूर मानती है कि कुछ संदिग्ध लोग पारंपरिक रास्तों से घुसपैठ करने में सफल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications