उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में दो की मौत आधा दर्जन घायल

विवाद कई दिनों से चल रहा है जबकि समय-समय पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर भी चुके हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में मामले भी दर्ज कराया जा चुका है। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों की बीच झगड़ा शुरू हो गया। कहा सुनी से शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गया। लाठी डण्डों से हुई मारपीट में पंकज तिवारी व भानूप्रताप को गंभीर चोटें आयीं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के दौरान पंकज तिवारी की मौत हो गयी। पंकज की मौत के लिए भानुप्रताप को जि मेदार मानते हुए पंकज के समर्थकों ने भानुप्रताप पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications