कसाब, अफजल गुरु की फांसी में देरी ठीक नहीं: बिट्टा

All India Youth Congress' former president MS Bitta has said that government should not take much time to hang Ajmal Kasab and Afzal Guru.
लखनऊ। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि आतंकी कसाब व अफजल गुर को जल्द से जल्द फांसी दे दी जानी चाहिए। क्योंकि आंतकवादियों को सजा देने में देरी करना उनके हौंसलों को और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की बात आने पर राजनैतिक दलों को एकजुट होना चाहिए तथा आतंकियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग करनी चाहिए।

देश के हित में आतंकवाद विरोधी फ्रंट चला रहे श्री बिट्टा का कहना है कि कई बार देखा गया कि आतंकियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत रहे फिर भी सरकारों ने सजा में सालों लगा दिए। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में राजनीति देश हित में नहीं होती। सभी राजनैतिक दलों को जाति, धर्म व मजहब से ऊपर उठकर देश हित में सोचना चाहिए। मनिन्दर जीत सिंह बिट्टा का कहना है कि आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होता है वह किसी धर्म जाति का नहीं होता।

उनका कहना है कि आतंकवाद आज विश्व की समस्या बन गया है ऐसे में आतंकवादियों से लडऩे के लिए सभी को एकजुट होना होगा। श्री बिट्टा ने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया कि जब कोई आतंकी पकड़ा गया तो कुछ संगठन उसके पक्ष में खड़े हो गए जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩा चाहिए तथा उसे जड़ से समाप्त कर देना ही बेहतर है। श्री बिट्टा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास ठप है जंगलराज कायम हो चुका है। चारों ओर अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+