कलराज का दावा राज्य में अगली सरकार भाजपा की

कलराज मिश्र ने कहा कि राज्य में आयोजित पार्टी की महासंग्राम रैलियों की सफलता ने पता चलता है कि जनता का रूझान बसपा से समाप्त हो रहा है। भ्रष्टाचार व बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महासंग्राम रैलियों में जिस प्रकार लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है उसने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में इसके नतीजे सभी के सामने होंगे।
मिश्र ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है चारों ओर भ्रष्टाचार व अराजकता का माहौल है। किसानों से लेकर आम जनता खासकर दलितों को उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा महंगाई और भ्रष्टाचार से आम आदमी बेहाल हो चुका है। उनका कहना है कि देश में आतंकी घटनाएं हुई फिर भी केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने मौन साधे रखा।
केन्द्र की ढुलमुल नीति का ही परिणाम है कि कसाब एवं अफजल गुरू जैसे आतंकवादियों को फांसी पर लटकाये जाने में विल ब किया जा रहा है। उन्होंने बुन्देलखण्ड व अन्य इलाकों का भी जिक्र किया तथा कहा कि बुन्देलखण्ड की हालत खराब है और लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications