दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश, महिला कॉलेज के बाहर मिला बम

प्राप्त जानकारी के अनुसार गार्गी कॉलेज के समीप बस स्टॉप के पास संदिग्ध अवस्था में एक बैग होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बम को खुले में रखा गया था। सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आला अधिकारी सहित डॉग स्कावयड और बम निरोधक दस्ता फौरन मौके पर पहुंच गये। पुलिस का मानना है कि बम को स्थानीय बदमाशों ने यहां छुपाया है। बम में किसी तरह का कोई डिवाइस नहीं लगा है। पटाखों में जो बारूद इस्तेमाल किया जाता है वो बम में इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस का कहना है कि ये बम इलाके में दहशत फैलाने के लिए रखा गया था। ज्वॉइंट सीपी दिल्ली पुलिस अमोल पटनायक का कहना है कि ये बम नहीं है क्योंकि ये फट नहीं सकता था। इसके अंदर पटाखा का बारूद मिला था। बाकी जांच की जा रही है। वहीं बम मिलने के बाद गृहमंत्रालय ने कहा है कि एक हफ्ते के भीतर दो बार बम मिलना चिंता की बात है। गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं कि अहम ठिकानों की सुरक्षा व्यव्स्था पुख्ता की जाए।
;











Click it and Unblock the Notifications