बिहार: जेल के अंदर कैदियों ने की डाक्टर की हत्या, जांच के आदेश

उल्ल्ेखनीय है कि बिहार के गोपालगंज जनपद के मंडल कारागार में कैदियों ने शनिवार को कारागार के चिकित्सक बीडी सिंह पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जेल के अंदर शोर सुनकर अन्स कर्मचारी आये और डाक्टर को किसी तरह उनके चुंगल से छुडाया और आनन-फानन में अस्पताल ले कर भागे। डाक्टर की बिगड़ती हालत देखकर उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया मगर ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
;पूरे मामले पर नजर डालें तो शनिवार को कारा के कैदी वार्ड में बंद तीन कैदियों ने हल्ला किया कि एक कैदी गंभीर रूप से बीमार हो गया है। कैदियों के शोर मचाने पर कारा के चिकित्सक भुदेव सिंह उक्त वार्ड में पहुंच गये। चिकित्सक के पहुंचते ही वहां मौजूद तीनों कैदियों ने उन्हें धर दबोचा तथा उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस घटना के उनके सिर तथा अन्य हिस्सों से खून बहने लगा।
चिकित्सक को गंभीर रूप से घायल देखकर कारा में तैनात दो सिपाहियों रामजस सिंह तथा दीपक सिंह ने उन्हें कैदी वार्ड से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें कारा की गाड़ी से सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी हालत को देख तत्काल ही पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिन्हें विशेष एंबुलेंस से उन्हें एक चिकित्सक की देखरेख में पटना भेजा गया। लेकिन बताया जाता है कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।
मामले में ऐसा समझा जा रहा है है कि कारा के कैदी इलाज में हो रही देरी की बात से उग्र थे। इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। उधर थावे थानाध्यक्ष ने पूछे जाने पर बताया कि इस मामले में गोरख यादव तथा रंजन यादव सहित तीन कैदियों का नाम आ रहा है। पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
;











Click it and Unblock the Notifications