जल्द ही घोर विपत्ति में फंस सकते हैं बराक ओबामा

मिशिगन यूनिवर्सिटी के राजनैतिक विज्ञानी ब्रैंडन न्याहन ने अपने गणना के मुताबिक घोषणा की है कि बराक ओबामा जल्द ही किसी बड़े स्कैंडल में फंसने वाले हैं। ब्रैंडन की ये रिपोर्ट 'सेंटर फॉर पॉलिटिक्स' नाम की वेबसाइट में प्रकाशित हुई है। ब्रैंडन की रिपोर्ट के मुताबिक ये विवाद अमेरिका में 2012 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले जून महीने में सामने आएगा और इसकी 95 से लेकर 100 प्रतिशत संभावना है।
ब्रैंडन का कहना है, 'बराक ओबामा बेहद भाग्यशाली हैं। मेरा शोध और राष्ट्रपतियों के अबतक के रिकार्ड दर्शाते हैं कि केवल कुछ ही राष्ट्रपति इतने लंबे वक्त तक किसी भी विवाद से दूर रह सकते हैं और बराक ओबामा उन भाग्यशाली राष्ट्रपतियों में से एक हैं।'












Click it and Unblock the Notifications