जंगली मशरूम खाने से 4 की मौत
अगरतला। दक्षिण त्रिपुरा के तृष्णा सेंचुरी क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से मरने वालों की संख्या चार तक जा पहुंची है।
यहां जंगली मशरूम खाने से एक जनजातीय परिवार के दो बुजुर्ग और दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि इसी जहरीली मशरूम को खाने से एक दूसरे परिवार के तीन लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
इन दोनों परिवारों ने ये मशरूम जंगल से इक्ट्ठा किया था। डॉक्टरों का कहना है कि मशरुम जहरीली हो सकती है।
;












Click it and Unblock the Notifications