3 साल बाद भारत-पाकिस्तान रक्षा सचिव वार्ता
नई दिल्ली। पूरे तीन साल बाद सियाचिन मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान रक्षा सचिवों की वार्ता आज दिल्ली में शुरु हो रही है। भारत की तरफ से रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और पाकिस्तान की तरफ से लेफ्टिनेंट सयद अतहर अली इस दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे।
पिछले साल थिंम्पू में भारत-पाक के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद इस वार्ता को आगे बढ़ाया गया है। वार्ता के बाद पाकिस्तानी सचिव रक्षा मंत्री ए.के एंटनी से मुलाकात करेंगे। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र हैं जहां सेना की मौजूदगी है।
सियाचिन ग्लेशियर और सोलतोरो रिज से गुजरने वाली 110 किमी लंबी (एक्चुअल ग्राउंड पॉजिशन लाइन) को लेकर भारत-पाकिस्तान में गहरा विवाद रहा है।













Click it and Unblock the Notifications