कनीमोझी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

The Delhi high court will hear the bail plea of DMK MP Kanimozhi in the 2G spectrum case.
नई दिल्ली। 2जी मामले में आरोपी डीएमके सांसद और करुणानिधि की बेटी कनीमोझी की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि 20 मई को सीबीआई की विशेष अदालत ने कनीमोझी की जमानत याचिका खारिज करके तिहाड़ जेल भेज दिया था।

सीबीआई अदालत के द्वारा जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद कमानोझी ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 2जी मामले में शामिल कनीमोझी पर 214 करोड़ की रिश्वत लेने और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

2जी मामले में अन्य आरोपी सिनेयुग फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक करीम मोरानी की जमानत याचिका पर भी आज हाई कोर्ट में फैसला होगा। इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पहले ही तिहाड़ जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+