पाकिस्तान: बम धमाके में 8 लोगों की मौत, 12 जख्मी

अधिकारियों ने बताया कि पाशात में हुए इस विस्फोट में मरने वालों में मलिक मियां जान और मलिक तहसीन खान नाम के दो बुजुर्ग शामिल हैं। ये दोनों तालिबान विरोधी गुट के सक्रिय सदस्य थे। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। हमले के बाद पाशात के बाजार को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, तालिबान विरोधी गुटों के नेताओं को अक्सर तालिबान धमकाता रहता है। तालिबान इस इलाके में अब तक सरकार समर्थक दर्जनों कबायली सदस्यों और तालिबान विरोधी कार्यकर्ताओं की हत्या कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications