जनता करेगी प्रदेश में बदलाव: मुलायम सिंह यादव

लखनऊ। जनता प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है आगामी विधान सभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का कहना है कि कार्यकर्ताओं को इसके लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को लोकतंत्र की इस जि मेदारी को निभाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश का विकास काफी पिछड़ गया है। आज समाज के हर वर्ग का उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिशंकू विधान सभा प्रदेश के हित में नहीं है स्पष्ट बहुमत की सपा सरकार बननी चाहिए ताकि राज्य का चहुंमुखी विकास हो सके।

श्री यादव बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्पष्ट बहुमत के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मिलकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बसपा सरकार के दिन लद गए हैं। बसपा सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों पर लुटाने के अलावा कोई और काम नहीं किया। उनका कहना है कि सरकार की किसानों से दुश्मनी है।

प्रदेश में सभी घोर अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के काले कारनामों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की भी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के राज में प्रदेश की चीनी मिले बेच दी गई। विकास योजनाओं का संचालन उचित प्रकार नहीं किया जा रहा है। आम जनता की सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। कोई भी व्यक्ति यदि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस करता है तो उसकी आवाज बलपूर्वक दबा दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+