तामलुक। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में 4.4 लाख की लूट हो गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक यूको ब्रांच की इस शाखा में घुस आए।
बैंक के स्टाफ को डरा-धमका कर चार लाख रुपये लूट कर ले गए। इस दौरान बैंक में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से पुलिस ने फरार चारों युवकों के स्कैच जारी कर दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।