उत्तर प्रदेश: दीवार गिरने से मां बेटी की मौत
लखनऊ।
आंधी पानी के बीच वाराणसी नगर के चौक क्षेत्र में दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला और उसकी आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। तथा घर में मौजूद चार अन्य बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। बेमौसम आयी आंधी व पानी ने कई लोगों की जान ली। वाराणसी के हरहासराय मुहल्ले में रहने वाली शमशाद बेगम 32, तथा उनके बेटी जोया 8 दीवार के किनारे सो रहे थे। id="toptextpromo">तेज
हवा के बाद दीवार कमजोर हो गयी। मां व बेटी उसी तरह सोते रहे। देर रात अचानक दीवार गिर गयी जिससे मां बेटी दीवार के मलबे के नीचे दब गयीं और उनकी मौत हो गयी। ज्ञात हो कि घर के बीच में बनी दीवार आपसी विवाद के चलते बनायी गयी थी ताकि परिवार के सदस्यों का आपस में झगड़ा न हो। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दीवार
गिरने से मलबे की चपेट में आने से मुस्कान नाम की बच्ची को भी गंभीर चोटें आयीं, उसे मलदहिया स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आंधी तूफान से लोहता में भी एक दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गये।











Click it and Unblock the Notifications