उत्तर प्रदेश: पुलिस कालोनी में सिपाही की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।
राज्य के नक्सल प्रभावित इलाके चंदौली चंदौली जिले की मुगलसराय रेलवे पुलिस कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक सिपाही की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सिपाही लालजी सिंह रेलवे पुलिस कालोनी में अकेला रहता था। सोमवार को अपने घर में सो रहा था। कोई भी उससे मिलने जुलने नहीं आया।
सवेरे जब उसके घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। लोगों ने एक बार सोचा कि हो सकता है कि लालजी कमरे में सो रहा होगा। दोपहर तक जब कोई आहट नहीं मिली तो लोगों ने कमरे के पास जाकर भीतर देखने को प्रयास किया तो देखा की लालजी का शव कमरे में पड़ा हुआ है। आस-पास के लोगों ने तत्काल जीआरपी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश किया।
भीतर लालजी सिंह का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। सिपाही की हत्या के बाद जहां पुलिस की नींद हराम हो गयी वहीं क्षेत्र में चारो ओर दहशत फैल गयी है। पुलिस के अनुसार लालजी सिंह राजकीय रेलवे पुलिस वाराणसी में तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आस-पास के लोगों से पूछतांछ कह घटना का सुराग खोजने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications