ओसामा की मौत का बदला लेने के लिये पाकिस्तान पर अबतक 12 हमले

2 मई : ओसामा की मौत के तुरंत बाद पाकिस्तान के एक कस्बे की मस्जिद के पास धमाका हुआ। चार मरे, आठ घायल।
6 मई : क्वेटा के एक पार्क में सुबह व्यायाम करते लोगों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। आठ मरे, 15 घायल।
10 मई : आत्मघाती महिला हमलावर ने अदालत के प्रवेश द्वार पर खुद को उड़ाया। तीन पुलिसकर्मी मरे।
13 मई : दो आत्मघाती हमलावरों ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के शबाकदर शहर में सुरक्षाबलों के प्रशिक्षण शिविर में खुद को उड़ाया। 80 मरे, 100 घायल।
14 मई : पंजाब प्रांत में एक बस में विस्फोट। सात मारे गए।
16 मई : उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिका की मदद करने के शक में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया। जबकि दूसरे को मारकर उसके शरीर के कई टुकड़े किए।
16 मई : बलूचिस्तान प्रांत के मंत्री के काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया। मंत्री बाल-बाल बचे।
16 मई : दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने कराची में सऊदी अरब के दूतावास अधिकारी को गोलियां चला कर मार डाला।
18 मई : 70 आतंकियों ने तड़के पेशावर के बाहरी इलाके में एक पुलिस चौकी पर धावा बोलते हुए अंधाधंुध गोलीबारी की। दो सुरक्षाकर्मी और 20 आतंकवादी मारे गए।
20 मई : पेशावर में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर किए हमले में एक व्यक्ति मारा गया और दो अमेरिकियों समेत दस घायल हुए।
21 मई : उत्तर-पश्चिमी वजीरिस्तान में आतंकवादी हमले में नाटो के एक तेल टैंकर के फटने से 15 लोग मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications