आतंकवादियों ने कराची में नेवी बेस को बनाया निशाना

पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक आतंकवादियों का एक गुट रात के करीब ग्यारह बजे एयरबेस में अंधाधुंध फायरिंग करते हुए घुस गया। घुसते ही लड़ाकों ने चार धमाके किये। देखते ही देखते फैज़ल नेवी बेस पर आग की लपटे उठने लगीं। रह-रह कर गोलीबारी की आवाज़ें आ रही है। पाक सरकार के मुताबिक इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने आतंकी एयरबेस में घुसे हैं।
यही नहीं आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के जहाज को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पूरे इलाके को नेवी के कमांडोज़ ने घेर लिया है। पूरे इलाके को ब्लैक आउट कर दिया गया।
आतंकवादियों का यह हमला दो बड़ी बातें दर्शा रहा है। पहली कि तालिबानी या अल-कायदा के आतंकवादियों ने ओसामा की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान को निशाना बनाने की ठान ली है। दूसरी बात पाकिस्तान की सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों पर सवाल उठा रही है। लड़ाके कराची जैसे बड़े शहर में आ जाते हैं और खुफिया एजेंसियां नाकाम साबित होती हैं।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तानी सेना के जवान जवाबी कार्रवाई करने के लिए बेस में घुस चुके थे। मृतकों की संख्या 4 हो गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले तालिबानी आतंकवादियों ने पेशावर में दो आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 80 लोग मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications