16 घंटे की कार्रवाई के बाद खत्म हुआ ऑपरेशन कराची

Pakistan: Operation Karachi over after 16hrs, 14 killed in Taliban attack
कराची। पाकिस्तान के दिल कराची में हुए आंतकवादी हमले ने पूरे पाकिस्तान आवाम को हिलाकर रख दिया है। कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक राजधानी है। रविवार की रात कराची के नेवी एयरबेस मेहरान में 4 तालिबानी आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।

16 घंटे चले इस ऑपरेशन में 8 पाकिस्तानी नेवी ऑफिसरों और 2 रेंजरों की मौत हो गई। मगर 10 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 4 आतंकियों ने मेहरान एयरबेस को निशाना बनाया था। आतंकियों ने हमले के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया और एयरबेस में खड़े तीन जहाजों मे से दो जहाजों को उड़ा दिया। सुरक्षा बलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया है और अब मेहरान एयरबेस को आतंकवादियों से खाली करवा लिया गया है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने अपने बयान में कहा 'ये हमला कराची पर नहीं पाकिस्तान पर किया गया है। देश पर हमला हुआ लेकिन हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन नहीं मिला।' उन्होंने कहा, तालिबान पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है।' हालांकि पाकिस्तानी गृह मंत्री ने माना की पाक खुफिया तंत्र एक बार फिर नाकाम साबित हुआ है।

पाकिस्तान ने सुरक्षा के इंतजाम बढा़ दिए हैं लेकिन कराची में आम आदमी खौफ में है। पाक तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये हमला ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला है। उल्लेखनीय है कि 1 मई की रात को पाकिस्तान के शहर एबटाबाद में अमेरिकी कार्रावाई में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराया गया था। लादने की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमलों मे तेजी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+