सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर बाजी मारी

सीबीएसई में इस साल 770,043 छात्रों का पंजीकरण हुआ था। इस साल कुल लड़कियों में 86.93 प्रतिशत पास हुईं, जबकि लड़कों में 77.83 पास हुए। सभी जोन की बात करें तो इस बार चेन्न्ई सबसे आगे रहा। चेन्नई में पास प्रतिशत 91.32 रहा।
इस साल संस्थागत छात्रों में 83.66 पास हुए, जबकि प्राइवेट एवं पत्राचार में मात्र 45.41 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हो सके। दिल्ली का परिणाम इस साल 85.45 प्रतिशत रहा। यहां भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। दिल्ली में कुल 89.72 लड़कियां और 85.72 लड़के पास हुए।
बात अगर विद्यालयों की करें तो जवाहर नवोदय विद्यालय ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। नवोदय के कुल 96.89 प्रतिशत बच्चे पास हुए, जबकि केंद्रीय विद्यालयों में कुल 93.38 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं सरकारी स्कूलों में कुल 83.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए। सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेजों में 79.54 प्रतिशत और निजी स्कूलों में कुल 45.41 प्रतिशत छात्र पास हुए।
छात्र अपने परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications