यूपी, बिहार में आंधी-पानी का कहर, 51 की मौत
मई के महीने में बीते तीन दिनों से मौसम ने जो कहर बरपाया है वह शनिवार को भी जारी रहा। कहीं पेड़ गिरे कहीं दीवार गिरी तो कहीं छत ढह गयी जिससे कई लोगों की जानें गयीं। सुबह आयी आंधी पानी में बदांयू के जरीफनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रामफल (45), प्रेमपाल (50) व जितेन्द्र (6) की उस वक्त मौत हो गयी जब वे आंधी के दौरान एक पेड़ की आंड़ में खड़े हो गये। पेड़ की एक मोटी सी डाल टूटकर गिर गयी जिसके नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मूसाझाग इलाके में दीवार गिरने से रुक्मिणी (70), उमराव शाक्य (70), हजरतपुर गांव निवासी शिशुपाल (35), गुन्नौर निवासी लायक सिंह (45) व उसकी पत्नी राजवती (42) की दीवार के मलवे में दब कर मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले के नरायनपुर गांव में जर्जर मकान की दीवार ढह गयी। जिससे गोकरन, तबीला, पालू सिंह, जिरम निवासी सुखपाल, बोटरका निवासी भगवानदास, गुआड़ निवासी कुमारी सरला, अतिबरा निवासी ऋषिपाल, सीमा, मीना, इस्लामनग निवासी शकीला, कस्बा निवासी जितेन्द्र, की मौत हो गयी। लोगों का कहना है कि रामश्री के जर्जर मकान की दीवार ढहने से उपरोक्त लोगों की मौत हो गई।
उधर खीरी जिले के मोह मदी थाना क्षेत्र में सावित्री देवी (62), विमला देवी (40),पल्लवी देवी (3), बहादुर लाल (50) मल्ली देवी (48), शिवप्रसाद (65), नन्थू (60) व संतोष (70) की मौत हो गई। दूसरी ओर अंबेडकरनगर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गयी। बड़की पनडौली गांव में हुई घटना से राम जतन, मनीष, हरिप्रसाद, मनीष, संदीप व किशन झुलस गए। गांव वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बिहार में गंगा नदी से सटे जिलों में आंधी पानी के कहर ने 10 लोगों की जान ले ली।
;हरियाणा में तेज हवाओं व बरसात से जन-जीवन प्रभावित
हरियाणा में शनिवार को आधी रात के बाद आई अंधड़ के साथ बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल डाला। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को जहां गर्मी रसे राहत मिली वहीं कई जगहों पर आए तूफान से आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ।
रविवार को सुबह भी बरसात जारी रही। सिरसा के डबवाली में आसमानी बिजनी गिरने से दो लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं पानीपत में भी एक व्यक्ति के मारे जाने का समाचार मिला है। कर रात को आई तेज हवा की गति करीब 50 से 60 किमी प्रति घंटा आंकी गई। कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। तूफान का असर सिरसा, हिसार, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, करनाल, अंबाला, महेंद्रगढ़, पानीपत व रोहतक में पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications