हत्‍यारे को पकड़ एसटीएफ ने अपनी पीठ थपथपायी

Uttar Pradesh
लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स ने पांच वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी प्रमोद उर्फ मोरे को उसके तीन साथियों के साथ में गिर तार किया। पुलिस ने प्रमोद के कब्जे से तमंचा, कारतूस व आल्टो कार बरामद की।

स्पेशल टास्क फोर्स ने गुडवर्क करते हुए जमकर अपनी पीठ थपथपायी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज के अनुसार उन्हें ल बे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद की सूचना मिली। पता चला कि वह लुधियाना, बागपत व बड़ौत में छिपकर अपना कार्य कर रहा है। सूचना के बाद प्रमोद की गिर तारी के लिए उपनिरीक्षक अमित चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

मुखबिर नेटवर्क के आधार पर पता चला कि प्रमोद अपने साथियों के साथ बागपत कोतवाली अन्तर्गत खेड़की गांव में है। उपनिरीक्षक अमित चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और खेड़की गांव से प्रमोद उर्फ मोरे को गिर तार कर लिया। पुलिस ने मौके से उसके तीन साथियों को भी गिर तार किया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस व आल्टोकार बारामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी की पहचान गाजियाबाद जिले के नूरपुर गांव निवासी प्रमोद उर्फ मोरे के तौर पर की जबकि उसके साथियों में हिलवाड़ी गांव निवासी रिषीपाल, शिकोहोपुर गांव निवासी संजीव कुमार व अलावलपुर गांव निवासी ईश्वर सिंह त्यागी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार ऋषीपाल प्रमोद उर्फ मोरे का साला है। एसएसपी एसटीएफ विजय प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी प्रमोद उर्फ मोरे के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। वर्ष 2005 अपराधी प्रमोद ने साथियों के साथ मिलकर चार औरतों की हत्या कर दी थी। वह हत्या के बाद से फरार था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+