'खाप' के विरोध में हरियाणा के जाट

जाट महासभा का कहना है कि फिल्म में सर्व खापों को तालिबानी दिखाया गया है। खापों ने हमेशा समाज और देश हित में फैसले लिए हैं। हमारी पूरी कोशिश होगी की पूरे देश में फिल्म रिलीज न हो। प्रदेश भर में जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे इसके बाद भी फिल्म रिलीज हुई और इसका हिंसक विरोध हुआ तो उसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
गौरतलब है कि हरियाणा में सबसे ज्यादा ऑनर किलिंग के मामले सामने आये हैं। उसके बाद राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में। इस घिनौने अपराध पर सुप्रीम कोर्ट की राय भी काफी सख्त है। सुप्रीम कोट का कहना है कि ऑनर किलिंग के दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications