यूपी में 24 घंटों में 20 की मौत, 48 घायल
प्रमुख घटना लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुई जहां पेंट की दुकान में पैङ्क्षकग करते आग लगने से दो मजदूरों की झुलसकर मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब रिंकू व छोटू नाम के मजदूर मोमबत्ती से प्लास्टर ऑफ पेरिस के पैकेट की पैकिंग कर रहे थे। मोबत्ती पॉलीथीन पर गिर गयी और आग लग गयी। मजदूर खुद को बचाने के लिए खिड़की ओर भागे लेकिन वे खुद को बचा न सके देखते ही देखते दोनों बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गयी। निहोगा क्षेत्र में इलहाबाद से लखनऊ आ रही तेर रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित हो कर पहले डिवाइडर से फिर पेड़ से टकरा गयी।
घटना से 6 यात्री घायल हो गये। उधर राजधानी के आशियाना इलाके में एक सायकिल सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इलाहाबाद जिले के गंगापार क्षेत्र में फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग पर एक टैंकर और टाटा सूमो की टक्कर हो गयी। इस दौरान सूमों में सवार छह महिलाओं समेत आठ तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सूमों में कई सवारियां थीं तथा उसकी रफ्तार भी अधिक थी जिस कारण चालक गाड़ी को संभाल न सका तथा सामने आ रहे टैंकर में भिड़ गया। सूमों में सवार तीर्थ यात्री आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। दूसरी ओर वाराणसी के गंगा पुष्कर मेले में आये एक दर्शनार्थी की विश्वनाथ मंदिर के निकट काऊ कैचर में फंसकर गिरने से मृत्यु हो गयी। बंगलौर निवासी एम.के. कोमटे गौडा (54) अपने साथियों के साथ वाराणसी में चल रहे गंगा पुष्कर कुंभ में भाग लेने आये तथा मौत से पूर्व वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके लौटे थे।
जौनपुर जिले के केराकत में बस व जीप की आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 लोग घायल हो गये। जौनपुर के ही खेतासराय थाना के अब्बापुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक बालक घायल हो गया।
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया गांव के निकट कार और ट्रक की आपस में टक्कर हो गयी जिससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार में सवार लोग कुशीनगर जिले के तरैया सुजान क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले थे वह कानपुर बारात मेंजा रहे थे। अम्बेडकरनगर जिले के टांडा कोतवाली के भीखी गांव में ट्रैक्टर-ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों में 6 की हालतगंभीर बनी हुई हैं। उधर बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम की एक बस ने चार लोगों को कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और एक घायल हो गया।













Click it and Unblock the Notifications