सिर्फ अमर सिंह ही नहीं अमिताभ भी आ सकते हैं जांच के घेरे में

Amitabh bachchan
लखनऊ। इलाहाबाइ हाईकोर्ट ने कई अलग-अलग कंपनी बनाकर करोड़ों की हेराफेरी करने के ओराप पर सुनवाई करते हुए सपा के पूर्व महा‍सचिव अमर सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय को जांच करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट का कहना है कि यह पूरा माला राष्‍ट्रीय महत्‍व से जुड़ा है और इसकी जांच दो माह के भीतर शुरु कर दी जाए। इतना ही नहीं जांच की एक स्‍टे्टस रिपोर्ट एक माह के अंदर पेश कर दिया जाए। मामले की अगली सुनवाई जुलाई माह के पहले हफ्ते में होगी। इस सुनवाई में ईडी के अधिकारियों को भी तलब किया गया है।

यह तो रही अमर सिंह की बात अब आपको बता दे कि इस आदेश का असर अमिताभ बच्चन पर भी पड़ेगा, क्योंकि एफआईआर में अमर सिंह की पत्‍नी पंकजा कुमारी के साथ उनका भी नाम है। पीठ ने 28 मार्च को इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मालूम हो कि इससे पहले अमर सिंह ने कोर्ट में कहा था कि उनके खिलाफ सचिवालय के एक ताकतवर सचिव के इशारे पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पीठ ने कहा कि दस्तावेजों में ऐसा कुछ भी नहीं है कि कार्रवाई को राजनीतिक शत्रुता के आधार पर खारिज किया जाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने अमर सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होने 15 अक्टूबर 2009 को उनके खिलाफ कानपुर के बाबूपुरवा थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अमर सिंह ने कहा कि मैं कानून से ऊपर नहीं हूं। अगर मैं गुनहगार हूं तो मुझे दंड मिलना चाहिए। उत्तरप्रदेश विकास निगम का चेयरमैन रहते यदि मैं किसी भी धांधली में लिप्त रहा हूं या फिर मैंने 2जी मामले में किसी कंपनी को फायदा पहुंचाया है तो इसका सबूत उत्तरप्रदेश सरकार प्रवर्तन निदेशालय को दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+