सुहाग की निशानी तक उतरवा ली गई कनीमोझी से

Kanimozhi
दिल्‍ली। शुक्रवार की सुबह अपने घर से कोर्ट के लिये हंसते हुए निकली कनीमोझी ने बहुत कोशिश की कि वो अपनी बेचैनी छिपा ले जाएं और कोशिश करें भी क्‍यों न आखिर में बड़ा नेता इतनी आसानी से सब कुछ जाहिर नहीं होने देता। मगर वह जैसे ही कोर्ट पहुंची उनके चेहरे की रंगत ही उतर गई। इससे पहले वो जब भी कोर्ट रूम में आईं हमेशा लोगों से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया कनिमोझी के चेहरे पर तनाव बढ़ता जा रहा था।

कोर्ट रूम में उनके पति अरविंद, टेलीकॉम घेटाले के सूत्रधार और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े घोटालेबाज ए राजा और कनीमोझी की मां एक साथ ही बैठे थे। अगर प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो बीच-बीच में वो कभी अपने पति से बात करतीं और साथ ही ए राजा से भी सवाल-जवाब कर रही थीं। कोर्ट रूम में पहुंचने वाले तमाम डीएमके समर्थकों को वो सिर्फ नमस्कार में जवाब दे रही थीं। इस वक्त और साफ नजर आया कि कनिमोझी किसी से बात नहीं करना चाहती।

दोपहर ढाई बजे के करीब जब जज कोर्ट रूम में पहुंचे तो अचानक गहमागहमी बढ़ गई। जज ने बेहद धीरे बोलते हुए अपने फैसले में सिर्फ दो बातें कहीं- कनिमोझी और शरद कुमार की याचिका खारिज की जाती है। दोनों को हिरासत में ले लिया जाए। जज की ये बात सुनते ही कनिमोझी का चेहरा सन्न पड़ गया। उन्होंने पति का हाथ थाम लिया।

हिरासत में लेने के बाद कनिमोझी को कोर्ट रूम के बाहर लाया गया। कॉरिडोर में पहुंचने के बाद सामने ही लॉकअप का दरवाजा था। यहां कनिमोझी खुद को संभाल नहीं पाईं। वो पति अरविंद के गले लगकर रोने लगीं। अरविंद की आंखों में भी आंसू छलक आए। ये देखकर वहां मौजूद डीएमके समर्थक भी जोर-जोर से रोने लगे। सभी को ऐहसास था कि अब क्या होने जा रहा है। कनिमोझी को लॉकअप में ले जाने से पहले कहा गया कि वो सभी गहने उतार दें।

उन्होंने बाकी गहने तो दे दिए लेकिन नाक की कील उतारने से मना कर दिया। हवाला दिया कि उसे सुहाग की निशानी कहा जाता है। इसे मत लीजिए। कनिमोझी की बात का समर्थन करने के लिए उनके पति अरविंद भी पुलिसवालों को समझाने लगे लेकिन कनिमोझी को साफ कह दिया गया कि नाक की कील तो उतारनी ही पड़ेगी। बड़े ही बेमन से कनिमोझी ने ये बात मानी और कील उतारकर पुलिसवालों को दे दी तब उन्‍हें लॉकअप के अंदर ले जाया गया।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+